ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें सभी योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए वित्तीय लेनदेन को सुगम बनाने का निर्देश बैंक के अफसरों को दिया।
उन्होंने कहा कि जिन बैंकों के सीडी रेशियो 42.53 फीसदी है। उनके अधिकारी बैंक लगाकर 60 फीसदी करें। उन्होंने बैंक अफसरों से कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में जैसे कृषि, व्यापार एवं उद्यम को अधिक से अधिक ऋण दें। किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को विशेष अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान करें।