ज्ञानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कोषागार से पेंशन हासिल करने वाले ऐसे पेंशनर जो अपना जीवित प्रमाण पत्र नहीं दे सकें है उन्हें ई-मेल आइडी और वाट्सएप के जरिए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। इस संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी ने बताया कि जिन पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों की जीवित प्रमाण मार्च 2021 से जून 2021 के मध्य देय है। वह हस्तलिखित स्वहस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र जिस पर पेंशनर का पूर्ण विवरण नाम, पीपीओ नंबर बैंक खाता संख्या, पेनकार्ड व आधार नंबर, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर के साथ स्वयं अथवा पुत्र-पुत्री के ई-मेल आईडी से कोषागार के मेल आइडी पेंशन लेखाकार के वाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।