एमबीएस अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत- संवाद
भदोही। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में मंगलावर से एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। कहा यह टीका बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने का आह्वान किया। डॉ. आरआर मौर्य ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष तक की आयु की बालिकाओं में लाभकारी है। टीकाकरण के लिए बच्चियों के आधार कार्ड, एक अन्य पहचान पत्र और अभिभावक द्वारा भरा गया सहमति पत्र के साथ वचन पत्र भी साथ लाना होगा। इस मौके पर डॉ. कृष्णा दुबे, डॉ. रामपाल यादव, डॉ.रितेश भवन पाठक, प्रदीप भट्ट और प्रभात मिश्रा आदि रहे।