फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीरंदाजी में प्रशिक्षित होंगी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर के प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों और छात्राओं को आर्चरी (तीरंदाजी) का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह कदम विशेष रूप से छात्राओं में आर्चरी के बढ़ते रुझान को देखते हुए उठाया गया है। शनिवार को विद्यालय में आर्चरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक दिनेश यादव ने बताया कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। खेलों के क्षेत्र में करियर के अवसर बढ़ने के कारण बच्चों के लिए आर्चरी सहित विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेशनल यूनिवर्सिटी की आर्चरी खिलाड़ी साक्षी मौर्या छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं में आर्चरी के प्रति काफी रुचि है और यह तेजी से बढ़ रही है। इसलिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। इस अवसर पर प्रिंसिपल आलोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें