ज्ञानपुर। भदोही- ज्ञानपुर मार्ग पर घंटाघर से पिपरिस मार्ग पर मनचलों की छींटकशी से आईटीआई और इंटर कॉलेज की छात्राएं परेशान हो गई है। एंटी रोमियो से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। राजकीय आईटीआई में जाते समय सूनसान क्षेत्र पड़ता है। छात्राओं के साथ ही महिला शिक्षिकाएं भी उसी मार्ग से होकर जाती हैं। दोपहर दो से शाम चार बजे तक वहां नशेड़ी किस्म के कई मनचले एकत्रित हो जाते हैं। शिक्षण संस्थान से लौटते समय उन्हें मनचलों की फब्तियां और छींटाकाशी से परेशान होना पड़ता है। छात्राओं ने एसपी से मांग किया कि वहां दोपहर दो से शाम पांच बजे तक एंटी रोमियो दल तैनात किया जाए।