फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लक्ष्य को निर्धारित कर छात्राएं शिक्षा ग्रहण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को कैरियर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस सेल की ओर से प्राइवेट सेक्टर में सेवायोजन की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। सेल के संयोजक डॉ. अमरनाथ जैन ने कहा कि छात्राएं अपने लक्ष्य को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्धारित करते हुए कैरियर को चुनें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी यादव ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को लाइफ साइंस एवं विज्ञान की अन्य शाखाओं से जुड़े कैरियर की संभावनाओं एवं रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, अध्यापन, मेडिकल, टेलीमेडिसिन फार्मास्यूटिकल आदि रोजगार की नई चुनौतियों के बारे में छात्राओं को समझाया।
समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता सिंह ने स्नातक के बाद क्या करें, इस पर प्रकाश डाला। गृह विज्ञान की डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने गृह विज्ञान और इसकी शाखाओं जैसे वस्त्र विज्ञान, खाद्य व पोषण, सामुदायिक चिकित्सा आदि विषयों से संबंधित रोजगार एवं भविष्य में इसकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कृष्ण कुमार, अनुज कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें