कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह युवती का शव उतराया मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच में जुट गई।
सुबह गंगा स्नान के दौरान स्नानार्थियों ने गंगा में एक युवती के उतराए हुए लाश शव को देखते ही फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती का हाथ-पैर बंधा था। इसके अलावा उसके मुंह को कई कपड़ों से कसा गया था। लोगों ने युवती की हत्या शव को गंगा में फेंकने की आशंका जताई । प्रभारी निरीक्षक सदानन्द सिंह ने बताया कि स्थिति देखकर शव एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत की स्पष्ट हो पाएगी। संवाद