फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजग रह कर सुरक्षित रह सकती हैं बालिकाएं

विज्ञापन
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएँ - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए आज केवल सजग रहने की अवश्यकता है। सजग रहते हुए अपने आस-पास घटित होने वाली घटनाओं पर नजर रखकर वे अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकती हैं। एसपी सोमवार को ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिकाएं और महिलाएं अपनी सुरक्षा कर पाने में सक्षम हैं, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं जहां फोन कर महिलाएं मदद मांग सकती हैं। उन्होने बच्चों में उत्साह भरते हुए 1090 और 112 के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। डीएम सिंह गहरवार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले भर में अब तक 7 हजार से अधिक बालिकाओं को आत्म रक्षा में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मौके पर प्राचार्य श्रीराम सिंह ने आए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा मिशन शक्ति के प्रशिक्षक आदर्श शुक्ला और सुमित गुप्ता व उनकी टीम, अध्यापकगण, कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें