फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद प्रेमी के साथ घर लौटी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। 28 जून को स्कूल जाने के लिए घर से निकली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ घर लौट आई। पुलिस ने प्रेमिका का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों के साथ भेज दिया और प्रेमी को गिरफ्तार किया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री 28 जून को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। गांव के ही एक शादीशुदा प्रेमी के बहकावे में आकर कहीं चली गई। खोजबीन के बाद पता न चलने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। लगभग एक सप्ताह बाद दोनों के घर लौटे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अपहरण में नामजद शादीशुदा युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें