चौरी। थाना क्षेत्र के आहोपुर गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आकर नेहा (16) की मौत हो गई।
रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि नेहा घर में कपड़ा प्रेस कर रही थीं, उसी दौरारन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं।