क्षेत्र के मेढ़ी मैदान पर शुक्रवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब व गाजीपुर क्रिकेट टीम के बीच हुए मैच में आजाद ने गाजीपुर को 49 रनों से शिकस्त दी। मैच 40-40 ओवरों का था। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। जिसमें जितेंद्र बिंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अजीत साहू ने 59, क्षितिज श्रीवास्तव ने 37 और प्रियांशु यादव ने 19 रन बनाए। गाजीपुर की टीम से गेंदबाजी में अविनाश ने 4, गौरव ने 2, युवराज व प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खलने उतरी गाजीपुर की टीम 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 203 रन पर आलऑउट हो गयी। जिसमें युवराज सिंह ने 26, अभिषेक व युवराज चौरसिया ने 25-25 रन बनाये। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में क्षितिज श्रीवास्तव, विनय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट झटका। जितेंद्र बिंद को शानदार बल्लेबाजी के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया।