फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस वितरकों का माला पहनाकर किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कांग्रेस नेता माबूद खां ने मंगलवार को लॉकडाउन में सर्विस दे रहे रसोई गैस वितरकों, होम डिलिवरी में लगे ट्रॉली चालकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस विषम परिस्थितियों में भी घर-घर गैस पहुंचाकर लोगों की रसोई में ईंधन की कमी नहीं होने दी जा रही है, जो बड़ी उपलब्धि है। सुरक्षा और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ इनको भी सरकार कोरोना वारियर्स आफ द डे घोषित कर प्रमाणपत्र देना चाहिए। जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही दो दर्जन से अधिक गैस एजेंसियों से सब्सिडी, नान सब्सिडी, उज्जवला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने का काम बेरोकटोक कराया जा रहा है। स्वयं की जान जोखिम में डालकर कर्मचारी जब तक घर नहीं पहुंच जाते तब तक परिजन भी चिंता में डूबे रहते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान बढ़ाने से हौसला भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें