फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा, इनामियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठित एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। अपराध करने वाले गिरोह के दो अभियोग में चार के खिलाफ शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। गैंग लीडर विपिन निषाद के खिलाफ लूट, छिनैती, चोरी, आयुध व गैंगस्टर के लगभग दो दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस ने विपिन कुमार निषाद और आनंद निषाद निवासी मवैया थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। साल भर पूर्व पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, आभूषण और कारतूस बरामद किया था। इसी तरह सुरियावां पुलिस ने अरविंद विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा निवासी मीनापुर ऊंज पर कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ नाबालिग युवती की गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज है। भदोही और गुजरात पुलिस के प्रयास से 25 हजार के इनामियां जवाहिर निवासी परगासपुर को गिरफ्तार किया गया। वह 19 साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें