भदोही पुलिस ने गिरफ्तार किया इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त । स्रोत पुलिस
भदोही। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को 10 हजार के इनामी गैंगस्टर परवेज आलम को स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। उसके खिलाफ गिरोह बनाकर धोखाधड़ी एवं मारपीट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सात सितंबर 2025 को एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये का स्वेटर और कंबल उधार लिया। पीवीसी पैनल की एजेंसी दिलाने के नाम पर 20 लाख लेकर वापस नहीं किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि आरोपी का एक संगठित गिरोह है। एसपी के निर्देश पर आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित करते हुए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर परवेज आलम निवासी बाजार सरदार खां को गिरफ्तार किया गया।