फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर की 11.73 लाख की संपति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अवैध शराब की तस्करी से अर्जित की गई गैंगेस्टर की संपति को बृहस्पतिवार को पुलिस ने 11.73 लाख की संपति को कुर्क कर दिया। डीएम की संस्तुति पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों और अपराध पर पुलिस का लगातार डंडा चल रहा है। बृहस्पतिवार को शराब तस्कर और गैंगेस्टर सोहन सिंह निवासी कलापुर ऊंज के खिलाफ कारवाई की गई। उसने गैंग के साथ मिलकर अपने भौतिक आर्थिक और दुनियावी लाभ के लिए अवैध शराब का निर्माण कर तस्करी करने शराब की बोतलों में अपमिश्रण जैसे जघन्य अपराध करता है। कुछ माह पूर्व आबकारी और पुलिस टीम ने उसे मिलावटी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। एसपी ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें