फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हत्यारोपी पूर्व प्रधान समेत चार पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज के कौलापुर निवासी सब्जी विक्रेता दुर्जन राम की हत्या के आरोपित आनापुर गांव के पूर्व प्रधान आनापुर गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले, उनके भतीजे चंदन तिवारी व गांव के दयाराम गौतम के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके साथ ही बाइक चोरी गैंग के सरगना जसवां, हंडिया निवासी अजीत के खिलाफ गैंग्स्टर में मुकदमा हुआ है। कौलापुर गांव के पास सड़क किनारे दुर्जन सब्जी की दुकान चलाता था। 23 मई 2024 को वह घर से निकला और वापस नहीं आया। स्वजन उन्हें ढूंढ़ रहे तो 24 मई को उसका शव कौलापुर के पास ही रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना में सामने आया कि दुर्जन और आनापुर के पूर्व प्रधान से मुकदमा चल रहा था, वह मुकदमा उठाने का दबाव बना रहे थे। जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उनके भतीजे और गांव के ही दयाराम का नाम आया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंग्स्टर में कार्रवाई की। वहीं दो दिन पूर्व गाेपीगंज कोतवाली के मदनपुर के बगीचे से पुलिस ने सात चोरी की बाइकें बरामद कर आरोपित अजीत कुमार को दबोचा, पूछताछ में उसके गैंग के चार सदस्य भी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने गैंग के सरगना के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें