फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लुटेराें के सरगना समेत तीन पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। गैंग बनाकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया। डीएम विशाल सिंह के अनुमोदन पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस कई और बदमाशों की सूची बनाकर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक चौरी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अजय गिरी निवासी बैजपुर हंडिया प्रयागराज, सौरभ गौड़ उर्फ अवनीश निवासी रघुनाथपुर बड़ागांव वाराणसी, गोलू उर्फ शिवम गिरी निवासी मलेथू सुरेरी जौनपुर गैंग बनाकर लगातार चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके कारनामे से लोगों में हमेशा दहशत का माहौल बना रहता है। चौरी के अनेगपुर में कुछ माह पूर्व बैंक मित्र से तीन लाख की लूट का मामला हो या पूर्व में बाइक लूट की। करीब दो माह पूर्व चौरी पुलिस ने गोड़ापार में पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की गिरफ्तारी की थी और उसके पास से रुपयों के साथ पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद किया था। गैंग लीडर अजय गिरी अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता है। आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि डीएम की संस्तुति पर र्गैंग के सरगना अजय गिरी, सौरभ और शिवम के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें