जिले की पुलिस ने बुधवार को गिरोह बनाकर अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने सरगना सोनपाल उर्फ सोनू ढीपा, जैतरा, एटा और उसके साथी खालिक निवासी वार्ड नंबर 27 मथुरापुर, सीबीगंज, बरेली को भारी मात्रा में गांजा के साथ 2025 में गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना में पता चला कि दोनों का एक सक्रिय गिरोह है। दोनों के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।