फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित महाराष्ट्र से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अजय गौतम निवासी सरावां, ऊंज को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे कोपर बाजार, नरपोली, थाणे भिवंडी प्रांत महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। वह जिले में चोरी और छिनैती जैसे अपराधों में सक्रिय था। कोइरौना क्षेत्र के बाजापट्टी गांव निवासी रमाशंकर तिवारी ने 28 फरवरी, 2025 को सूचना देकर बताया कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर चोरी व तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि घटना में चोरी-छिनैती करने वाला गिरोह शामिल है। इसमें राकिशुनपुर बसहीं निवासी गैंग लीडर महेंद्र बिंद के साथ उसी गांव के शिवफल और गौरी शंकर बिंद व ऊंज थाने के सरावां निवासी अजय गौतम का नाम सामने आया। पुलिस ने अजय को छोड़कर अन्य तीन को गिरफ्तार किया था। वहीं अजय फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र में छिपा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कोपर बाजार नरपोली, थाणे भिवंडी, महाराष्ट्र को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। कोइरौना थानाध्यक्ष रामनगीना यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें