फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, रफ्तार घटी

विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगा बाढ़ के पानी में डूबी पक्की सीढ़ी। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है लेकिन मंगलवार को जलस्तर बढ़ने की गति में कमी आई। बीते 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 30 सेमी की बढोतरी दर्ज की गई है। अब जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब एक मीटर नीचे है। मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 78.960 मीटर पार कर गया। एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा में यमुना और बारिश का पानी आने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसके चलते गंगा के जलस्तर में पांच दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस सीजन में यह चौथी बार है, जब जलस्तर में बढ़ोतरी से गंगा में उफान की स्थिति बनी है। जलस्तर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। सीतामढ़ी गंगा घाट की पक्की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। बाबा धवासा नाथ महादेव मंदिर घाट की करीब 18 पक्की सीढ़ियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। जलस्तर में बढ़ोतरी से कटान की स्थिति बनने लगी है। बीते कई वर्षों से कोनिया के छेछुआ और भुर्रा गांवों के किसानों की कृषि योग्य भूमि का बड़ा भू भाग कटान की भेंट चढ़ चुका है। लगातार बढ़ते जलस्तर से गंगा के तटवर्ती इलाके के कटान प्रभावित गांवों के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 78.960 मीटर तक पहुंच गया है। अब चेतावनी बिंदु से गंगा का जलस्तर लगभग एक मीटर नीचे है। गंगा की बाढ़ देखने के लिए घाटों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। एक या दो दिन में पानी घटना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें