फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 0.75 मीटर की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में जल स्तर में 0.75 मीटर की वृद्धि हुई है। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज मंगलवार शाम छह बजे तक गंगा का जल स्तर 71.280 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में बड़ी मात्रा में जलकुंभी बह रही है। बाढ़ का पानी गंगा घाटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सीतामढ़ी में गंगा अभी पक्की सीढ़ी से लगभग 15 से 20 मीटर पीछे है। ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार पाल ने बताया कि सोमवार को जल स्तर 70.570 मीटर था, जो मंगलवार सुबह जल बढ़ कर 70.910 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर वृद्धि लगातर हो रही है। मंगलवार शाम 6 बजे जलस्तर बढ़ कर 71.280 मीटर पार कर गया। जलस्तर में वृद्धि जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें