फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 33 सेमी घटकर 77.180 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
सीतामढ़ी घाट से नीचे खिसका बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में घटाव जारी है। तीन दिनों में जलस्तर में करीब सवा मीटर की कमी हो चुकी है। हालांकि बाढ़ की स्थिति अभी भी बरकरार है। पानी लगातार कम होने से तटवर्ती लोगों को राहत मिली है। इस सीजन में इस बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 78.390 मीटर तक पहुंच गया था, जो अब तक का उच्चतम जलस्तर रहा। इसके बाद शुक्रवार से जलस्तर में कमी आनी शुरू हुई। शनिवार को दोपहर दो बजे तक केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीटर गेज पर जलस्तर घटकर 77.510 मीटर पर पहुंचा था। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि बीते 24 घंटे में 33 सेमी कमी दर्ज की गई। रविवार को जलस्तर 77.180 मीटर तक आ गया है। इस तरह जलस्तर में एक मीटर 21 सेमी की कमी हो चुकी है। पानी घटने से उड़िया बाबा आश्रम की नींव से पानी नीचे चला गया है। पानी में डूबी सीतामढ़ी पक्के घाट की सीढ़ियों से पानी नीचे खिसकने लगा है। जलस्तर में लगातार कमी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें