फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में निजीकरण को बढ़ावा,विद्युत संगठन में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय गिराई में हुई। चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, उ.प्र.राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह, महासचिव प्रभात सिंह ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में विद्युत वितरण निगम में निजीकरण को बढ़ावा दिया जाना विभाग के साथ छलावा है। न ही कर्मचारियों के हित में इनकम टैक्स की कोई रियायत दी गई, न उनकी मांगों का समाधान किया गया। निजीकरण को बढ़ावा मिलने से निजी कंपनियों के कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त होकर उन्हीं उद्योग जगत को विद्युत की सप्लाई करेंगे, जहां से व्यक्तिगत लाभ मिलेगा। मुनाफे वाले औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बिजली मिलेगी और घाटे में चल रही ग्रामीण घरेलू बिजली के लिए उपभोक्ता तरस जाएंगे। फेडरेशन की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें