फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्तों ने की हत्या, फिर विरोधियों पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर शुकुलपुर हत्याकांड के 20 दिनों बाद पुलिस ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक अनिश शुक्ला भी है जो हत्या के दिन मारे गए शेषधर शुक्ला पर हुए हमले में घायल हुआ था। एक आरोपी मिथिलेश शुक्ला भी है जिसने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दो साल पहले हुए एक अन्य हत्याकांड में गिरफ्तार परिजनों को लाभ पहुंचाने और समझौता के लिए 14 लोगों को नामजद किया था। तथाकथित पीड़ित बनकर खुद ही वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अब भी दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

भदोही के हरिहरपुर शुकुलपुर में 31 मई को शेषधर शुक्ला उर्फ पुदुल्ली (55) समेत राकेश शुक्ला और अनीश शुक्ला निवासी हरिहरपुर, शुकुलपुर पर लाठी डंडे से हमला हुआ था। इसमें शेषधर शुक्ला को गोली लगी थी। गोलीकांड में शेषधर शुक्ला उर्फ पुदुल्ली की मौत हो गई। पुलिस ने मिथिलेश शुक्ला की तहरीर पर पंकज शुक्ला समेत 14 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तार के लिए गठित टीम ने साक्ष्य जुटाया और पूछताछ में पता चला कि वादी पक्ष के ही पांच लोग हत्याकांड के सूत्रधार हैं। जिसमें तीन अभियुक्त मिथिलेश शुक्ला, अनीश शुक्ला और विशाल पाण्डेय को बुधवार को चकवा चंदेल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। वहीं अन्य दो राकेश शुक्ला निवासी हरिहरपुर, शुकुलपुर और अजय पाण्डेय निवासी गोपालपुर, दानुपट्टी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




डेढ़ साल पहले हुई थी त्रिवेणी शुक्ला की हत्या

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ से दो साल पहले हुए त्रिवेणी शुक्ला की हत्याकांड में शामिल परिजनों पर दर्ज मुकदमे में लाभ पहुंचाने व सुलह कराने के लिए षड्यंत्र के तहत हत्या को अंजाम दिया गया। वादी मिथिलेश शुक्ला ने स्वयं तथाकथित पीड़ित बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें