फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सितंबर तक 45 कोटे की दुकानों पर मिलेगा नि:शुल्क चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई तहसील के 45 कोटे की दुकानों से नि:शुल्क चावल का वितरण 28 सितंबर तक होगा। जून में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजनांतर्गत चावल का आवंटन न मिलने से वितरण नहीं हो सका था।
विज्ञापन

33 ग्रामीण और 12 खमरिया नगर के कोटेदारों ने गत माह पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि सिंगल स्टेज व्यवस्था के ठेकेदार ने चावल की आपूर्ति नहीं की। इससे वह लेप्स हो गया था। चावल से वंचित कार्डधारक कालाबाजारी का आरोप लगाकर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग खाद्य एवं रसद विभाग से की थी।
डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि जून के प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना में नि:शुल्क वितरित हाने वाले चावल का आवंटन न मिलने से वितरण पर असर पड़ा था। अब चावल का आवंटन मिल जाने से औराई तहसील के 33 ग्रामीण और 12 खमरिया नगर के कोटेदार चावल उठान कर 25 से 28 सितंबर तक चावल का वितरण नोडल की उपस्थिति में करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें