फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रधानमंत्री आवास में धांधली, दो अपात्रों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के ओझापुर गांव में तथ्य छिपाकर प्रधानमंत्री आवास लेने के मामले में दो अपात्रों के खिलाफ शुक्रवार की रात में कोइरौना थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विभागीय कार्रवाई से अपात्रों में खलबली मच गई। ओझापुर गांव में 2020-21 की लाभार्थी सुधा देवी और 2021-22 की लाभार्थी प्रभावती देवी के खिलाफ पूर्व में शिकायत की गई थी। इसमें ब्लॉक स्तर से जांच कराई गई। उनके पीएम आवास की धनराशि और मनरेगा के अंश का अनुचित लाभ लेने का पता चला। उन्हें पहले भी तीन बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन न तो उन्होंने राशि लौटाई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। चेतावनी के बाद ग्राम पंचायत सचिव धर्मेन्द्र कुमार पाल ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें