गोपीगंज। कोतवाली परिसर में शनिवार को मुस्लिम धर्म गुरुओं और सभ्रांतजनों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। नेतृत्व कर रहे डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह ने समाज के लोगों से समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान का हरसंभव भरोसा जताया। तो वहीं माह-ए-रमजान में किसी तरह दखलंदाजी न करने, मस्जिदों में इमाम के साथ मात्र चार लोगों के नमाज पढ़ने, सहरी-अफ्तार के समय खजूर, बर्फ आदि जरुरी सामानों की खरीदफरोख्त में छूट देने आदि का आश्वासन भी दिया। 25 मार्च से शुरू हो रहे मुकद्दस माह रमजान में दोनों समुदायों से आपसी सौहार्द को कायम रखना प्रथम वरीयता बताया। मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में उचित दर पर सामान की उपलब्ध, जनधन खातों से घर-घर पैसे निकासी की व्यवस्था मिलेगी। हेल्पलाइन नंबर 05414- 250223, 9454416838 डायल करने पर सहायता भी मिलेगी। इस मौके पर कोतवाल केके राय, शादाब अंसारी, हाफिज मो. सराफराज, मो. अमानत हुसैन, इश्तियाक अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, जुल्फेकार अंसारी, एसआई सत्येंद्र कुमार, गुड्डू चौधरी, हाजी मुमताज हाशमी, ऐनुल हक आदि रहे।