कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर, ककराही रेलवे क्राॅसिंग व रामपुर कायस्थान के पास हुए सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग पर गोपपुर के पास बुधवार को ड्यूटी पर जाते समय अरविंद यादव (38) निवासी ज्ञानपुर पुलिस लाइन घायल हो गए। घायल अवस्था में पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसी तरह रामपुर कायस्थान गांव के पास गोपीगंज रामपुर घाट मार्ग पर घर लौटते समय संदीप (35) निवासी रामपुर घाट किसी वाहन के धक्के से बाइक सहित गिर जाने से घायल हो गए। गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग पर ककराही रेलवे फाटक के पास अजय कुमार (22), आकाश (15) निवासी माधोरामपुर घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। संवाद