फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निजी भूमि पर स्थापित होंगे चार नए प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीज्ञानपुर। जिले में इन्वेस्टर्स समिट में हुए निवेश के बाद अब उद्यमियों के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने लगे हैं। खास बात है कि जिला प्रशासन व उद्यमिता विभाग के प्रयासों से अब निजी भूमि पर औद्योगिक विकास की रास्ता भी साफ होने लगा है। जिला प्रशासन के प्रयासों से चार लोग अपनी निजी भूमि पर औद्योगिक विकास को आगे आए हैं। विभाग के अनुसार जल्द ही इस ओर कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बीते जनवरी माह में हुए इन्वेस्टर्स समिट में 92 निवेशकों ने 1129 करोड़ रुपये निवेश किए थे। जिसमें अब तक 251 करोड़ के 34 प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने को तैयार हैं। खास बात है कि शासन की ओर से नियुक्त किए गए उद्यम मित्र इनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जिसकी बदौलत अब जल्द ही सभी प्रोजेक्ट धरातल पर नजर आएंगे। इससे जिले में 1587 नए रोजगार का सृजन होगा। हालांकि अब भी तमाम निवेशक जमीन की अनुपब्धता के कारण अपने प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ऐसे में उद्यमिता विभाग की ओर से औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए उद्यमियों को स्टांप शुल्क व इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी पर छूट दी जा रही है। उद्योग विभाग की ओर से दी जा रही रियायतों से प्रेरित होकर चार उद्यमियों ने अपने निजी भूमि पर औद्योगिक विकास को गति देने का कार्य किया है। इन चार प्रोजेक्ट के स्थापित होने के बाद इन्वेस्टर्स समिट के कुल 38 प्रोजेक्ट जिले में स्थापित हो जाएंगे। इस संबंध में उप उद्योग उपायुक्त एएस पाठक ने बताया कि निजी भूमि पर औद्योगिक स्थापना के लिए चार लोगों ने अपनी सहमति दी है। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर उद्योग स्थापना की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। इन्हें स्टांप व इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें