फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम रोकेगी पेट्रोल पंपों पर मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में संचालित होने वाले 55 पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली, डिपो से पेट्रो पदार्थों की उपलब्धता, जनसुविधाओं की हकीकत चार सदस्यीय टीम परखेगी। टीम में शामिल तकनीशियन की रिपोर्ट पंप संचालकों के लिए प्रभावी होकर परेशानी भी बढ़ा सकती है। राजमार्ग समेत औराई-भदोही, गोपीगंज-भदोही, मिर्जापुर-औराई, जंगीगंज-धनतुलसी, वहिदानगर-मतेथू, कठौता-दानूपुर, दुर्गागंज-भदोही, सुरियावां-भदोही, दुर्गागंज-ज्ञानपुर, भदोही नगर आदि मार्गों पर आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, रिलायंस, एस्सार जैसी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप संचालित हैं। पंप पर घटतौली से लेकर पेयजल, शौचालय, नि:शुल्क हवा जैसी मूलभूत सुविधाएं वाहन चालकों के लिए विवादास्पद स्थिति खड़ी करने में देर नहीं करती। करीब एक वर्ष पहले दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग स्थित अंधे बाजार के पास आईओसी के पंप पर डिपो अलीनगर-मुगलसराय से पेट्रोल लेकर टैंकर चालक को उस समय परेशानी उठानी पड़ी थी जब टैंकर में लगभग 2000 लीटर पेट्रोल कम पाया गया। स्थानीय अधिकारियों समेत वाराणसी-प्रयागराज के क्षेत्रीय अधिकारी और लखनऊ से आई टीम ने मामले की पुष्टि कर लिखापढ़ी भी कर दी। बावजूद इसके न पेट्रोल पंप सीज हो सका था न टैंकर। एक सप्ताह तक मामला सुर्खियों में छाने के बाद ठंडे बस्ते में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें