फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना कांवड़िया सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अलग-अलग हादसों में शुक्रवार को कांवड़ियां सहित चार बाइक सवार घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज में चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के पास हुई। जहां बृहस्पतिवार की देर रात बैदा बाजार निवासी पवन जायसवाल (28) हाईवे पार कर रहे थे। इस बीच प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया। इसी तरह दूसरी तरफ घटना हाईवे पर ही वहिदानगर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम हुई। जहां प्रयागराज से जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कटका मीरजापुर निवासी धमेन्द्र कुमार बिंद (32) व उनकी पत्नी जय देवी (28) गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पति-पत्नी को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी गोपीगंज लाया गया।
विज्ञापन

वहीं तीसरी घटना गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर फूलबाग के पास हुई। जहां बाइक फिसलने से भुड़की ज्ञानपुर निवासी दिलीप कन्नौजिया (35) गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें भी सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज गोपीगंज सीएचसी में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें