गोपीगंज। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग पर लालानगर के पास हुए हादसे में गोपपुर निवासी पिंटू (28), ओंकारनाथ (30) घायल हो गए। वे बाइक से कहीं जा रहे थे। चौराहे पर वाहन से धक्का लग गया। लालानगर के पास बाइक से धक्का लगने से साइकिल सवार सारीपुर निवासी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव (62) घायल हो गए। कौलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अंडर पास पर मायके से अपने भतीजे के साथ ससुराल लौट रही महिला चार पहिया के धक्के से घायल हो गई रमईपुर निवासी विजय नाथ यादव की पत्नी राधा देवी (40) अपने मायके औरंगाबाद माधोसिंह गई थी। शनिवार को वह भतीजे संदीप कुमार (19) के साथ बाइक से घर लौट रही थी। कौलापुर के पास किसी वाहन के धक्के से बाइक सहित गिर जाने से घायल हो गई।