सुरियावां। नगर के जोधराज सिंह तालाब के पास मंगलवार शाम चार बजे सुरियावां दुर्गागंज मार्ग पर ऑटो और बाइक की टक्कर में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया। सरायभावसिंह से एक ऑटो करके विमला देवी (52) टांका कटवाने के लिए सीएचसी जा रही थीं। तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में ऑटो चालक ने दूसरी तरफ घुमाया। उसी दौरान सामने से बाइक आ गई। दोनों में टक्कर होने से बाइक सवार गिर गया, वहीं ऑटो भी पलट गया। सूचना पर पहुची एंबुलेंस सभी को सीएचसी लेकर गई। ऑटो सवार ड्राईवर राजवेंद्र पांडेय 37 साल, ओमकार पांडे 30 साल, विमला देवी 55 साल, अंकित 15 साल घायल हो गए। उनका उपचार हो रहा है। बाइक सवार घटना स्थल से किसी निजी चिकिसालय में गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आटो को कब्जे में लिया है।