फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सरगना सहित चार जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर साइबर सेल और ज्ञानपुर पुलिस ने शनिवार की रात ऊंज थानाक्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास से चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी चेक के जरिये एक व्यक्ति के खाते से 45 लाख रुपये उड़ाने का इन पर आरोप है।
विज्ञापन




पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पुरानी बाजार निवासी एहसान हैदर ने ज्ञानपुर कोतवाली में एक जून को तहरीर देकर बताया था कि बैंक आफ बड़ौदा के उनके खाते से फर्जी चेक के माध्यम से 45 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर साइबर सेल और पुलिस टीम ने जांच शुरू की। शनिवार की रात सूचना पर कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 45 लाख रुपए बैंक खाते से बरामद किए गए। जालसाजों के पास से पुलिस ने तीन जाली चेक, चार एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन बरामद किए।
एएसपी ने बताया कि जालसाजों के गिरोह में अमेठी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का बीसी एजेंट भी शामिल है। गिरोह में शामिल सदस्यों ने फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर का स्वैब सिम कार्ड तैयार किया था। बैंक प्रबंधक द्वारा वेरिफिकेशन कॉल के दौरान आरोपी ने खुद को खाताधारक बताया था।
विज्ञापन


गिरोह के निशाने पर अधिक धनराशि वाले बैंक खाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी बड़गांव थाना संग्रामपुर अमेठी, बीसी एजेंट परमात्मादीन यादव निवासी वंशवनपट्टी थाना संग्रामपुर अमेठी, प्रदीप कुमार सिंह निवासी राम नगर पूरेटिम सिंह थाना धनपतगंज सुल्तानपुर, सौरभ कुमार पांडेय निवासी नरहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। सरगना के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ में गैंगस्टर, गुंडा, लूट व अपहरण सहित गंभीर अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि उनका फर्जी चेक के माध्यम से दूसरों के बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर करने वाला संगठित गिरोह है। गिरोह में शामिल अमेठी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का बीसी एजेंट उनको अधिक धनराशि वाले खातों की जानकारी देता है। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें