फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले की चार छात्राएं राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम

विज्ञापन
राज्य स्तर के लिए चयनित भदोही कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं। स्रोत स्कूल - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चार छात्राएं गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। जिला समन्वयक बालिका रितेश दीक्षित ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित ट्रायल में अलग-अलग मंडलों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें विंध्याचल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। जिसमें शामिल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ज्ञानपुर की छात्रा सुहाना यादव, रीमा यादव, शमा और कस्तूरबा विद्यालय भदोही की छात्रा अनामिका यादव का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। यह छात्राएं आगामी दिनों में मंडल की टीम की तरफ से अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें