जंगीगंज राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान का तौल करते मजदूर। संवाद
- फोटो : credit
जंगीगंज। जिले में धान खरीद की सुस्त रफ्तार के बीच कुछ केंद्रों पर किसान पहुंचने लगे हैं। राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीगंज में सोमवार को चार किसानों ने 1150 क्विंटल धान बेचे। केंद्र के प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि केंद्र पर 22 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्षों के मुकाबले इस साल खरीद की रफ्तार धीमी है। व्यापारी किसानों के घर जाकर औने-पौने दाम पर धान खरीद रहे हैं। इससे किसान क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर धान की राशि पहुंच जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गोधना की राजकुमारी मौर्या, त्रिभुवनपुर के दया शंकर यादव, बदरी के प्रेमशंकर तिवारी और जगदीशपुर के परशुराम सिंह ने धान बेचा।