फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घोसिया नगर में विकास के लिए मिले चार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत घोसिया में करीब चार करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में तैयार प्रस्ताव को जिला स्तर से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेयजल, जल निकासी, स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में घोसिया हाईवे पर स्थित है। घनी आबादी वाली इस नगर पंचायत में तमाम काम ऐसे हैं जो वर्षों से अधूरे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी बानो की अध्यक्षता में कुछ माह पूर्व बोर्ड की बैठक में करीब 10 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया था, हालांकि जिला कमेटी की ओर से चार करोड़ के कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इससे नगर में सभी वार्डों में एक-एक वाटर कूलर, पेयजल व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल की स्थापना, वार्डों में पाइपलाइन विस्तार से हर घरों में पानी पहुंचाने, बिजली कटौती को देखते हुए जनरेटर से बिजली विस्तार, नगर पंचायत घोसिया के विभिन्न चौराहों, तिराहों के साथ ही साथ सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा कच्चे मार्ग की जगह इंटरलाकिंग भी कराए जाएंगे। चेयरमैन के प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन अबरार अली ने बताया कि चार करोड़ के कार्य की मंजूरी मिली है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विकास कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक एंबुलेंस स्वीकृत हुआ है। जिससे नगर में बीमार लोगाें को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें