आईआईसीटी के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम में जुटे फकल्टी व अन्य लोग। स्रोत-आईआईसीटी
- फोटो : सदर तहसील में एडीएम विशुराजा को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय सिंह,आशीष पाराशर व अन्य पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं
भदोही। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भदोही मे स्थापित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) की स्थापना को 25 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर को संस्थान के फकल्टी समेत छात्र-छात्राओं ने शनिवार को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कई कालीन निर्यातकों ने स्टाफ और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेया ओझा ने भक्तिमयी प्रस्तुति तुम प्रेम हो, तुम प्रीत हो... की प्रस्तुति दी। छात्र अर्पित शुक्ला ने रामधारी सिंह दिनकर के काव्य रश्मिरथी के अंश प्रस्तुत किए। अंतिम वर्ष की छात्रा लेसिका वर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। संस्थान के छात्रों अब्दुल कलाम, शाश्वत गुप्ता, यश दुबे, प्रवल्लिका तिरुपति, अर्पित श्रीवास्तव, अनुराग सिंह आदि के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। द्वितीय वर्ष के छात्र अभिनव मिश्रा ने पुष्प की अभिलाषा कविता सुनाई। अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने अतिथि कालीन निर्यातकों का स्वागत करते हुए आईआईसीटी के 25 वर्षों के इतिहास पर चर्चा की। कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया, पीयूष बरनवान, यादवेंद्र कुमार राय काका ने कहा कि आईआईसीटी अपने उद्देश्यों में कामयाब रहा है।