फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खुले नाले से आ रही दुर्गंध, खतरे की भी आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही-दुर्गागंज मार्ग चौड़ीकरण के बाद बाजारों में दोनों तरफ नाला बनाया गया है, लेकिन इसे जगह-जगह अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डुडवा बाजार मोढ़ बाजार और कस्तूरी पुर बाजार में अधूरा नाला बना होने से बस्ती के बच्चों का गिरने का भय रहता है। नाले में अब बारिश का पानी भरने से दुर्गंध आती है। स्थानीय सुरेंद्र यादव, नरेश यादव, जयनाथ गौतम, राजेश मोदनवाल, साधु उपाध्याय ने कहा कि हाईवे की कार्यदायी संस्था जगह-जगह छोड़-छोड़कर नाले को ढक रही है। इससे नाले जाम होने की समस्या आएगी। नालों के खुले होने से हादसे का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें