जिले के शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति से जुड़े आवेदनों को अग्रसारित करने में उदासीनता बरत रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि निदेशालय से 22 सितंबर की तिथि तय की गई है। उन्होंने आगाह किया कि पूर्व दशम और दशमोत्तर के आवेदनों काे अविलंब कॉलेज प्रशासन अग्रसारित करें। 22 सितंबर तक आवेदन अग्रसारित न करने पर विद्यार्थी शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित हो सकते हैं। इसकी सारी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी। संवाद