नईबाजार में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/भदोही। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी की पुण्यतिथि मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। भाजपा के पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर संतोष देव पांडेय, नागेंद्र सिंह, आनंद दूबे, राकेश दूबे, प्रभाशंकर तिवारी, शिवसागर मिश्रा, गोवर्धन राय, चंदन पांडेय, उमेश मिश्रा, नंदलाल मौर्या, नंदलाल यादव आदि मौजूद थे।
भदोही क्षेत्र के नई बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर मौजूद भदोही नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद सोनकर शास्त्री, राजीव मोदनवाल, बेलाल अंसारी, अशोक दुबे, जय कुमार मोदनवाल, अब्दुल गनी, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित बाबा रघुनाथ दास कुटिया में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को बाबा रघुनाथ दास कुटिया में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसके साथ ही दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता कृष्ण कुमार खटाई व जितेंद्र गुप्ता का अहम योगदान रहा। भंडारा का शुभारंभ साधु-संतों को सर्वप्रथम भोजन कराकर हुआ। इस दौरान प्रमुख रुप से रवि पांडेय, अखिलेंद्र बघेल, सिराज अख्तर, दीपक मिश्रा, नवीन मिश्रा, घनश्याम मोदनवाल, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।