फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र, भतीजा और बेटा कोर्ट में पेश, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हुई सुनवाई

Fri, 07 Jul 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

 सामूहिक दुष्कर्म, गैंगस्टर के मामलों में शुक्रवार को  पूर्व विधायक विजय मिश्र, भतीजे डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र और पुत्र विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।दुष्कर्म के मामले में एसटीएफ प्रभारी की जिरह पूरी हो गई। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म, गैंगस्टर के मामलों में शुक्रवार को सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र, भतीजे डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र और पुत्र विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए, अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। दुष्कर्म के मामले में एसटीएफ प्रभारी की जिरह पूरी हो गई। अन्य गवाहों को कोर्ट ने तलब किया। गैंगस्टर मामले में विवेचक का बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वाराणसी की एक गायिका ने अक्तूबर 2020 में पूर्व विधायक विजय मिश्र, पुत्र विष्णु और नाती विकास मिश्र ज्योति के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विकास मिश्र जमानत पर है जबकि पूर्व विधायक और उसका पुत्र विष्णु जेल में बंद है। पूर्व विधायक को कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा जेल से लाया गया।

इस मामले में एसटीएफ प्रभारी अमित श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया गया। अधिवक्ता आनंद शुक्ला और अन्य गवाहों को तलब किया गया है। मामले की अगली तारीख 12 जुलाई तय की गई है। गैंगस्टर के मुकदमे में विवेचक हरिकेश सिंह का बयान दर्ज हुआ। सुनवाई की अगली तारीख 14 जुलाई तय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें