कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट सुबोध सिंह की अदालत में पेश किया गया गया। जहां एसटीएफ प्रभारी और आरोपी विष्णु मिश्र का बयान दर्ज किया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि तय की गई।
आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में जिरह चल रही है। बुधवार को आगरा जेल से पूर्व विधायक विजय मिश्र और लखीमपुर जेल से बेटा विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
जहां एसटीएफ के प्रभारी अमित श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया गया। पूर्व विधायक के बेटे का भी बयान दर्ज किया गया। जिरह के लिए अगली तारीख सात जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में विवेचक का बयान दर्ज किया गया।