ज्ञानपुर। वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। एक घंटे तक सुनवाई के बाद वह सोनभद्र चले गए। कोर्ट ने सुनवाई के लिएि अगली तारीख 23 जुलाई तय की है। 2020 में वाराणसी की एक गायिका ने ज्ञानपुर के तत्कालीन विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र विष्णु मिश्र और पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने विजय मिश्र को गिरफ्तार किया। जबकि पुत्र विष्णु अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। विजय मिश्र पर अन्य कई मामलों में मुकदमें दर्ज हैं। अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे की हत्या के साजिश के मामले में शनिवार को एसीजेएम कोर्ट में पेशी होनी है।