फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मामा के लड़के से पांच लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली में ठगी का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गोपीगंज। पुलिस ने चांदी के सिक्के देने का लालच देकर मामा के लड़के से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले अमर बहादुर सिंह उर्फ मुरली सिंह निवासी नोनखरा देवपालपुर, जंसा, वाराणसी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गोपीगंज कोतवाली के एसआई व होमगार्ड के साथ मिलकर दौलतपुर पोखरा, पांडेयपुर निवासी आशीष रघुवंशी से पांच लाख रुपये ठग लिए। पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने अमवा माफी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दौलतपुर, पोखरा, पांडेयपुर निवासी आशीष रघुवंशी ने एक महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 27 नवंबर को सात किलो चांदी खरीदने के नाम पर बुलाया था। कौलापुर ओवरब्रिज के पास चाय की दुकान पर ठगों ने साजिश करते हुए पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसमें दो व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए रुपये से भरा झोला लेकर चले गए। मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले दो व्यक्ति गोपीगंज कोतवाली के एसआई और होमगार्ड हैं। मामले में तत्काल एक अभियुक्त राजबहादुर सहित उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद सक्सेना और होमगार्ड सत्यप्रकाश यादव को निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, चौथे वांछित अमरबहादुर सिंह उर्फ मुरली सिंह की तलाश चल रही थी। पुलिस ने बुधवार को अमवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें