डीघ ब्लाॅक के कटरा बाजार में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान उनके द्वारा कराए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. आजाद दुबे, लालू यादव, अतुल यादव, देवी प्रधान, अन्नू सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान बाबाराम यादव, विशाल, आदर्श सिंह यादव, सुशील केशरी, विद्या प्रसाद, बड़े लाल सरोज, बबलू यादव, युवराज सरोज आदि मौजूद रहे।