फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जंगीगंज में सवा तीन करोड़ से बनेगा फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज बाजार में बीते तीन वर्षों से फुट ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। अब जाकर हाईवे प्राधिकरण ने फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए सवा तीन करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। आगामी माह मेें फुट ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इससे आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सहूलियत होगी। प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के जंगीगंज बाजार में फुट ओवरब्रिज न होने के कारण महिलाएं, युवतियां, युवा, पुरुष, दिव्यांग, मरीज, स्कूल पहुंचने वाले लोग खतरनाक डिवाइडर को आर-पार कर उत्तरी-दक्षिणी ओर पहुंच पाते हैं। यहां बीते कई वर्षों से फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग चल रही है। समाजसेवी, राजनीतिक व गांवों के जनप्रतिनिधियों ने कई बार शासन को पत्र भेजकर जंगीगंज बाजार में फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी थी। लोगों की मांग को देखते हुए शासन की ओर से जंगीगंज में फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए सवा तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। परियोजना निदेशक हाईवे प्राधिकरण सर्किल प्रयागराज पंकज मिश्रा ने बताया कि फुट ओवरब्रिज सिक्सलेन के यातायात व्यवस्था में शामिल है। पश्चिमी छोर पर भूमि न मिलने के कारण अब तक कई फुट ओवरब्रिज निर्माण सूची में शामिल नहीं हो सके थे। जंगीगंज बाजार के मामले में फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मंत्रालय की ओर से दो बार सर्वे रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद सवा तीन करोड़ स्वीकृत हुए हैं। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। आगामी माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें