फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मंगलवार को नगर में दुग्ध उत्पादों और किराना सामग्री में मिलावट की सघन जांच की गई। इस दौरान अभियान चलाकर नमूना लिया गया। इस दौरान चार दुकानदारों और ग्वालों के नमूने लिया गए। लोगों को मिलावट के खिलाफ आगाह किया गया और कहा गया कि अभियान लगातार चलाने का निर्देश है। आज के कार्रवाई का नेतृत्व ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया। वे तीन लोगों की टीम के साथ प्रात: 9.30 बजे भदोही नगर में धमक पड़े थे। अजिमुल्लाह चौराहे पर रुक कर कई ग्वालों को रोक कर दूध की जांच की। इसके बाद भरत पैलेस चौराहे पर भी आने जाने वाले दूधियों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कई मिष्ठान्न की दुकान पर खोवा और पनीर की भी जांच की गई। कार्रवाई से नगर के सभी मार्गों पर खलबली मच गया। स्टेशन रोड, जमुनीपुर इंदिरा मिल चौराहे पर भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मिलावट का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आम जनता को पेसा देकर भी शुद्ध सामान नहीं मिल पा रहा है। बताया कि दूध के तीन नमूने और एक नमूला पनीर का लिया गया। जिसे जांच के लिए खाद्य विश्लेषक आगरा कार्यालय भेजा जा रहा है। जांच अभियान में रामसूरत यादव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें