फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं पहुंचा खाद्य तेज, कोटेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खाद्य तेल शुक्रवार को भी न आने से कोटेदार राशन का वितरण शुरू नहीं कर सके । वितरण न होने से राशन कार्ड धारक विभाग पर सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों ने बताया कि फरवरी के प्रथम चरण में 730 कोटे की दुकानों से सवा तीन लाख राशन कार्ड धारकों में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम नि:शुल्क राशन, प्रति कारड एक-एक किलोग्राम, रिफाइंड तेल, नमक और चना का दो से 15 फरवरी तक करने का निर्देश जारी किया गया है। निर्देश के दूसरे दिन तक कोटे की दुकान पर पहुंचे कार्डधारक मनोज, शिवनाथ, सावित्री देवी ने कहा उन्हें बिना सामान के वापस होना पड़ा। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक गोदाम से नमक, चना, गेहूं, चावल का उठान कोटेदार कर चुके हैं। नेफेड की ओर से मिलने वाले खाद्य तेल की रैक शनिवार को लखनऊ में लगेगी। रविवार से खाद्य तेल गोदामों तक पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें