फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अगस्त में पहली बार देखने को मिला कोहरा, इस बार 15 दिन पहले ही मौसम का मिजाज बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में बारिश देखने को मिल रही है। अगस्त महीने में बृहस्पतिवार को पहली बार कोहरा देखने को मिला। दो-दो घंटे में मौसम के करवट बदलने से लोगों को सिहरन और उमस का अहसास हो रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना 800 से 900 मौसमी बीमारी से पीड़ित पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह अभोली, दुर्गांगंज, मोढ, ऊंज समेत कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद तीखी धूप देखने को मिली। साढे चार के बाद मौसम ने करवट बदल लिया। आसमान में बादल छा गए। पांच तेज बारिश शुरू हो गई। एक ही दिन में तीन मौसम देख लोग आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि मौसम विभाग ने मौसम हुए इस बदलाव को सामान्य परिवर्तन बताया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इस समय मौसम गर्मी से सर्दी की ओर रूख कर रहा है। इसलिए लोगों को भोर में गुलाबी ठंड और दिन में उमस का अहसास हो रहा है। वहीं, डॉक्टर उतार-चढ़ाव भरे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। जिला चिकित्सालय के डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इस मौसम में वायरल बुखार तेजी से फैलता है। इससे बचाव के लिए सजगता जरुरी है। वायरल बुखार से उबरने में तीन दिन का समय लगता है। बताया कि जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को मौसमी बीमारी से पीड़ित 745 लोग पहुंचे। जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। महजूदा निवासी पूर्व रेलकर्मी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि आमतौर पर सितंबर में गुलाबी ठंड पड़ने लगती है। इस बार 15 दिन पहले ही मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 5.15 बजे ठंड का अहसास होता है। कोहरा देखने को मिला।
विज्ञापन


इनसेट:
मौसम में उतार-चढ़ाव के ये हैं कारण :
- वेंटर में परिर्वतन होना
- तापमान में उतार चढ़ाव
- वातारण की दृष्टिता में कमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें